0 1 min 3 mths
'सदाबहार गाने की बैंड बजा दी', 'तू मेरी मैं तेरा...' का गाना 'सात समुंदर पार' सुनकर भड़के फैंस
एनशॉर्ट्स
'सदाबहार गाने की बैंड बजा दी', 'तू मेरी मैं तेरा…' का गाना 'सात समुंदर पार' सुनकर भड़के फैंस
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' सुर्खियों में हैं. फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर आते ही फैंस में उत्साह बढ़ गया था. अब निर्माताओं ने नया गाना 'सात समंदर पार'भी रिलीज किया है जो सोशल मीडिया पर नेगेटिव सुर्खियां बटोर रहा है.  'सात समंदर पार'असल में फिल्म सनी देओल की फिल्म 'विश्वत्मा' का है. यह फिल्म साल 1992 रिलीज हुई थी. फिल्म का यह खूबसूरत गाना दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती पर फिल्माया गया था. गाने को विजू शाह ने कंपोज किया था. गाने को साधना सरगम और उदित नारायण ने गाया था. यह गाना 90 के दशक की कल्ट क्लासिक बन गया. 33 साल रीक्रिएट किया गया ‘सात समुंदर पार’ करीब 33 साल बाद 1992 के सुपरहिट गाने ‘सात समुंदर पार’ को रीक्रिएट किया गया है. इस नए वर्जन को करण नवानी ने आवाज दी है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.