0 1 min 3 mths
विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी, जानिए दिल्ली के लिए कैसा रहा है उनका रिकॉर्ड
एनशॉर्ट्स
विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी, जानिए दिल्ली के लिए कैसा रहा है उनका रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल विराट कोहली एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में नजर आने वाले हैं. 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली अपनी घरेलू टीम दिल्ली की ओर से खेलेंगे. यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक चलेगा, जिसमें देश की 32 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. सभी मुकाबलों में कांटे की टक्कड़ होने की उम्मीद है. दिल्ली टीम की कप्तानी इस बार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जबकि टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है.  2010 में कोहली आखिरी बार दिल्ली के लिए इस टूर्नामेंट में खेलने मैदान पर उतरे थे. 2008 से 2010 के बीच दिल्ली की टीम से खेलते हुए कोहली ने 13 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 819 रन बनाए.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.