0 1 min 3 mths
रिश्वतखोरी पर CBI का बड़ा एक्शन, मुंबई के CGST कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट 5 लाख की घूस लेते गिरफ्तार
एनशॉर्ट्स
रिश्वतखोरी पर CBI का बड़ा एक्शन, मुंबई के CGST कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट 5 लाख की घूस लेते गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुंबई में रिश्वतखोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सीबीआई ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित एयर इंडिया बिल्डिंग में तैनात CGST ऑडिट-I के सुपरिंटेंडेंट अंकित अग्रवाल को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी अधिकारी पर एक निजी कंपनी को टैक्स के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप है. क्या है पूरा मामला? इस मामले के शिकायतकर्ता, जो एक निजी कंपनी के डायरेक्टर हैं, ने सीबीआई को दी गई शिकायत में बताया कि सुपरिंटेंडेंट अंकित अग्रवाल ने 26 नवंबर, 2025 को उनकी कंपनी का ऑडिट किया था. ऑडिट के दौरान अग्रवाल ने कंपनी पर 98 लाख रुपये का फर्जी टैक्स बकाया (Tax Demand) निकालने की धमकी दी और इसे खत्म करने के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की. इस मामले को लेकर दोनों

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.