0 1 min 3 mths
'ये भारत नहीं...', न्यूजीलैंड में जुलूस निकालने से सिख समुदाय को रोकने पर विवाद, वीडियो वायरल
एनशॉर्ट्स
'ये भारत नहीं…', न्यूजीलैंड में जुलूस निकालने से सिख समुदाय को रोकने पर विवाद, वीडियो वायरल
न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में सिख धार्मिक जुलूस को रोकने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एक धुर दक्षिणपंथी ग्रुप के सदस्यों ने नगर कीर्तन को अचानक रोक दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें नीली टी-शर्ट पहने लोग ग्रेट साउथ रोड के किनारे खड़े होकर जुलूस के सामने आकर पारंपरिक माओरी हाका करने लगते हैं. इससे जुलूस आगे बढ़ने से रुक जता है.  प्रदर्शनकारी पेंटेकोस्टल पादरी ब्रायन तमाकी के फॉलोअर्स हैं. जो डेस्टिनी चर्च के प्रमुख हैं. इस दौरान उन्होंने एक सच्चा भगवान और जीसस-जीसस जैसे नारे लगाए. हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के विवाद को पनपने नहीं दिया.   तमाकी ने वीडियो शेयर किया इधर, तमाकी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह हमारी जमीन है. यह हमारा स्टैंड है. आज सच्चे देशभक्त साउथ ऑकलैंड में अपनी जगह खड़े रहे. कोई हिंसा नहीं. कोई दंगा नहीं. बस मेरे युवा लोग हाका कर रहे

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.