एनशॉर्ट्स
‘यूनुस सरकार से जुड़े लोगों ने किया हमला’, बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने पत्रकारों को बनाया निशाना
बांग्लादेश में छात्र नेता की मौत के बाद भड़की हिंसा के बीच देश में पत्रकारों के खिलाफ विरोध और हमले तेज हो गए हैं. पिछले हफ्ते इस्लामिक कट्टरपंथियों ने देश के दो प्रमुख अखबारों के दफ्तरों में आगजनी और तोड़फोड़ की, जिसके विरोध में सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को वहां के पत्रकारों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. देश की राजधानी ढाका में दर्जनों पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने ह्यूमन चेन बनाकर विरोध प्रदर्शन किया. उनके हाथों में प्रेस की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमलों की निंदा करने वाली तख्तियां थीं. वहीं, इस दौरान मौके पर सुरक्षा बल भी तैनात रहे. छात्र नेता की मौत के बाद भड़की हिंसा दरअसल, पिछले गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को ढाका में उग्र भीड़ ने दो ऑफिसों पर हमला किया. ऑफिस की बिल्डिंग के कई हिस्सों में आग भी लगा दी गई और ऑफिस परिसर में काफी तोड़फोड़ भी की गई. यह हमले बांग्लादेश के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।