0 1 min 3 mths
‘युनूस सरकार के एक गुट ने करवाई हादी की हत्या’, शेख उस्मान के भाई के दावों से बांग्लादेश में बवाल!
एनशॉर्ट्स
‘युनूस सरकार के एक गुट ने करवाई हादी की हत्या’, शेख उस्मान के भाई के दावों से बांग्लादेश में बवाल!
बांग्लादेश के कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद उनके भाई ने देश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के एक गुट पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार के एक गुट ने देश में होने वाले आम चुनाव को पटरी से उतारने के लिए उनके भाई की हत्या की साजिश रची थी. उनके इस दावे के कुछ घंटों बाद ही, मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक (गृह मंत्रालय) मोहम्मद खुदा बख्श चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हादी के भाई उमर हादी ने मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) को देश की राजधानी ढाका में इंकलाब मंच की ओर से आयोजित एक विरोध रैली में कहा, “उस्मान हादी की हत्या आपने ही करवाई थी. अब आप इसे मुद्दा बनाकर चुनाव को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं. उस्मान हादी की हत्या के समय जो लोग सत्ता में थे, वे इस जिम्मेदारी से

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.