0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
'मैन्यूफैक्चरिंग के नाम पर हम बस पेच कस रहे, चीन पहुंच गया सारा डेटा', इस टेक दिग्गज ने जताई चिंता
देश की नामी टेक कंपनी हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड (HCL) के को-फाउंडर और लेखक अजय चौधरी ने टेक सेक्टर में भारत के पिछड़ेपन पर चंता जताई है. उन्होंने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत दूसरे देशों पर निर्भर है, जो संकट की स्थिति पैदा कर सकता है. उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि हमारे देश में एक फोन भी भारतीय नहीं है.  भारत के पास मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता नहीं अजय चौधरी ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था का 60 फीसदी हिस्सा सर्विस सेक्टर पर निर्भर है, जो बहुत खतरनाक है. हमें सेमीकंडक्टर, ड्रोन, ईवी जैसे कई क्षेत्रों में मैन्यूफैक्चरिंग देश बनने की जरूरत है. हमारे पास बेहतरीन डिजाइन क्षमता तो है, लेकिन मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता नहीं है. इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए पिछले कुछ सालों में की यूनिट स्थापित किए गए हैं, लेकिन सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में हम अभी भी सीख ही रहे हैं." छंटनी के कारण इंजीनियरों की नौकरियां जाने को लेकर

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.