0 1 min 1 mth
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
एनशॉर्ट्स
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
रूस की संसद में विपक्ष के नेता एलेक्सी नेवेलनी की मौत पिछले दो सालों से बड़ा रहस्य बना हुआ है, जिसे लेकर अब यूरोप के पांच देशों ने बड़ा खुलासा किया है. यूरोपीय देशों ने कहा कि रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नेवेलनी की मौत के कारण का खुलासा टेस्ट में हो चुका है. उनकी मौत एक बेहद घातक जहर देने से हुई और इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व वाली रूसी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है. यूरोपीय देशों ने जारी किया संयुक्त बयान एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम (UK), फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और नीदरलैंड के विदेश मंत्रालयों ने इस संबंध में आधिकारिक रूप से एक संयुक्त बयान जारी किया है. पांचों देशों के विदेश मंत्रालयों ने कहा कि रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नेवेलनी से लिए गए सैंपल्स का लैब में टेस्ट किया गया और टेस्ट के नतीजों में एपिबैटिडाइन का पता चला है. एपिबैटिडाइन

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.