एनशॉर्ट्स
मुस्लिम मुल्क के सामने आसिम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोला ऐसा झूठ, सुनकर तिलमिला उठेगा चीन
पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ आसिम मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसे सुनकर चीन तिलमिला जाएगा. पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान सबसे ज्यादा हथियार चीन से खरीदता है और मई में भारत के साथ सैन्य संघर्ष में भी उसने इनका इस्तेमाल किया था, लेकिन आसिम मुनीर का दावा है कि उस दौरान जो टेक्नोलॉजी पाकिस्तानी वायुसेना ने इस्तेमाल की, उसमें से 90 प्रतिशत स्वदेशी थी. लीबिया के सैन्य अफसरों के सामने वह अपनी सेना की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आए और उन्होंने लीबिया से कहा है कि उसे हथियारों के लिए पश्चिमी देशों में निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, पाकिस्तान उनके लिए मौजूद है. उन्होंने झूठा दावा किया और कहा कि चार दिन के संघर्ष में पाकिस्तानी सेना की टेक्नोलॉजी की ताकत पूरी दुनिया ने देखी कि कैसे भारत के राफेल, मिराज, मिग-29 जैसे एयरक्राफ्ट को मार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।