एनशॉर्ट्स
भारत में अचानक ठप पड़ गया एलन मस्क का सोशल प्लेटफॉर्म X, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में यूजर्स हुए परेशान
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X सोमवार (16 फरवरी, 2026) की शाम भारत में अचानक से ठप पड़ गया है. प्लेटफॉर्म की सेवाओं के अचानक ठप पड़ने से देशभर में X के यूजर्स के बीच टेंशन के माहौल बन गया. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई शहरों में यूजर्स को प्लेटफॉर्म की सेवाओं के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मोबाइल ऐप के साथ वेबसाइट के ठीक से काम न करने की भी शिकायत की है. किन-किन शहरों में सामने आई परेशानी? आउटेज ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर पर मिली जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से X को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गईं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में यूजर्स को प्लेटफॉर्म का अपडेटेड फीड लोड न होने, पोस्ट न खुलने और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।