एनशॉर्ट्स
भारत ने बहावलपुर, मुरीदके पर हमला किया तो गलत क्या? ल्यारी में बैठकर पाकिस्तानी मौलाना ने मुनीर पर दागे सवाल
पाकिस्तान की सियासत का बड़ा चेहरा और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने पाक के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को आईना दिखाया है. उन्होंने कहा है कि जब आप अपने दुश्मनों के ठिकानों पर हमला करके उसे सही ठहरा सकते हैं, तो जब हिंदुस्तान ने अपने लोगों पर हमला करने वालों के ठिकानों को तबाह किया तो वो गलत कैसे हो गया. 21 दिसंबर को कराची के ल्यारी में तहफ्फुज दीनिया मदारीस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने हिंदुस्तान और अफगानिस्तान पर बात की और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से सवाल पूछे. उन्होंने कहा, 'मेरे सवालात हैं, अगर आप कहते हैं कि हमने अपने दुश्मन के मरकज पर स्ट्राइक की है और आप इसको एक जायज बयान कहते हैं. तो अगर हिंदुस्तान आपसे कहता है कि मैंने बहावलपुर में हमला किया, मैंने मुरीदके में हमला किया है और कश्मीर में हमारे खिलाफ कार्रवाई करने वालों के मरकज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।