एनशॉर्ट्स
भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? शपथग्रहण से पहले तारिक रहमान ने दिया ये जवाब
बांग्लादेश चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद पहली बार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चीफ तारिक रहमान ने देशवासियों का आभार जताया. उन्होंने इसे देश, लोकतंत्र और जनता की उम्मीदों की जीत करार दिया. बीएनपी की जीत के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि पश्चिम एशिया के देशों से और खासकर भारत के साथ उनके संबंध कैसे रहेंगे. तारिक रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी चीन, भारत और पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में बांग्लादेश के हितों की रक्षा करने वाली विदेश नीति का पालन करेगी. शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर क्या बोले तारिक रहमान? तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति उसके लोगों के हितों से तय होगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या बीएनपी भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेगी तो उन्होंने कहा, 'यह कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करता है.' उन्होंने कहा, 'हमारे सामने कई चुनौतियां हैं. हमारी अर्थव्यवस्था
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।