एनशॉर्ट्स
बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या का बड़ा खुलासा, पैगंबर मोहम्मद साहब का अपमान नहीं, यह थी असल वजह
बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला में भीड़ ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शव को पेड़ से बांधकर जला दिया था. इस भयानक घटना की जांच में नया मोड़ सामने आया है. शुरू में इसे पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपशब्द कहने (ईशनिंदा) का मामला बताया गया था, लेकिन पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की जांच में इस आरोप के कोई ठोस सबूत नहीं मिले. जांच अधिकारियों का कहना है कि हत्या की असली वजह फैक्ट्री के अंदर काम का विवाद, प्रोडक्शन टारगेट, ओवरटाइम और हाल ही में प्रमोशन की परीक्षा को लेकर पुरानी दुश्मनी थी. फैक्ट्री में विवाद के चलते भीड़ के हवाले किया ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 साल के दीपूचंद्र दास पायनियर निटवेयर्स (BD) लिमिटेड नाम की गारमेंट फैक्ट्री में फ्लोर मैनेजर थे. वह हाल ही में सुपरवाइजर पद के लिए प्रमोशन की परीक्षा दे चुके थे.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।