0 1 min 3 mths
'बांग्लादेश भारत के बिना नहीं रह सकता है, हमारे ऊपर वह निर्भर है', बोले पूर्व राजनयिक महेश कुमार सचदेव
एनशॉर्ट्स
'बांग्लादेश भारत के बिना नहीं रह सकता है, हमारे ऊपर वह निर्भर है', बोले पूर्व राजनयिक महेश कुमार सचदेव
बांग्लादेश में जिस तरह के हालात हैं, उसकी वजह से भारत में भी लोगों के अंदर नाराजगी देखी जा रही है. चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से बांग्लादेश में हिंसा में बढ़ोतरी देखी जा रही है. खासतौर से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू युवक को जिस बर्बरता के साथ मौत के घाट उतारा गया और फिर उसके शव को आग के हवाले किया गया, इसकी खूब आलोचना हो रही है. इस बीच पूर्व डिप्लोमैट महेश कुमार सचदेव ने बांग्लादेश के हालात को लेकर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की है. भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव को लेकर पूर्व राजनयिक महेश कुमार सचदेव ने कहा, '12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले कुछ समय के लिए तनाव हो सकता है, लेकिन लंबे समय में, अच्छे पड़ोस और ठोस आर्थिक तालमेल का लॉजिक दोनों देशों के रिश्तों को बनाए रखेगा.' उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्ता ऐतिहासिक है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.