एनशॉर्ट्स
पाकिस्तान में 'धुरंधर' का तूफान, बनी 20 सालों में सबसे ज्यादा पायरेटेड बॉलीवुड फिल्म
'धुरंधर' दुनिया भर में डंका बजा रही है और धुआंधार कलेक्शन कर रही है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 6 खाड़ी देशों में रिलीज नहीं हुई है और ना ही फिल्म पड़ोसी देश पाकिस्तान में रिलीज हुई है. इसते बावजूद पाकिस्तानी 'धुरंधर' को धड़ल्ले से चोरी-छिपे देख रहे हैं. पाकिस्तान के नागरिक फिल्म को पायरेटेड साइट्स से धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे हैं. ऐसे में 'धुरंधर' पाकिस्तान में पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा पायरेटेड बॉलीवुड फिल्म बन गई है. 'धुरंधर' को एंटी पाकिस्तानी फिल्म होने की वजह से खाड़ी देशों में रिलीज नहीं होने दिया. वहीं पाकिस्तान में भारतीय आर्टिस्ट और फिल्में बैन हैं, इसीलिए यहां भी ये फिल्म रिलीज नहीं हुई. लेकिन इसका 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं हुआ. इस बीच पाकिस्तानी 'धुरंधर' को पायरेटेड साइट्स से डाउनलोड करके देख रहे हैं. पाकिस्तान में दहाड़ रही 'धुरंधर'एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में पिछले 12 दिनों में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।