0 1 min 3 mths
पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप जिताने वाले समीर मिन्हास के नाम को लेकर फैंस कंफ्यूज, जानिए किस धर्म से आते हैं
एनशॉर्ट्स
पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप जिताने वाले समीर मिन्हास के नाम को लेकर फैंस कंफ्यूज, जानिए किस धर्म से आते हैं
पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बन चुके हैं. अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ खेली गई उनकी ऐतिहासिक पारी ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इस मुकाबले में समीर ने 113 गेंदों पर 172 रन ठोक दिए और पाकिस्तान को 191 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. फाइनल में समीर की बल्लेबाजी पूरी तरह एकतरफा रही. उनकी पारी में 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे. उन्होंने पाकिस्तान को 347 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचाया. जवाब में भारतीय टीम 156 रनों पर सिमट गई. पूरे टूर्नामेंट में समीर का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने कुल 484 रन बनाए. उनकी निरंतरता और आक्रामक अंदाज ने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे बड़ा सितारा बना दिया. क्रिकेट से जुड़ा है समीर का परिवार समीर मिन्हास पाकिस्तान के मुल्तान शहर के रहने वाले हैं. वह

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.