एनशॉर्ट्स
पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में खोले जाएंगे बंद टूरिस्ट स्पॉट, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया आदेश
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को केंद्र शासित प्रदेश के टूरिज्म सेक्टर को लेकर बड़ी घोषणा की है. उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश में बंद 14 टूरिस्ट डेस्टीनेशन को फिर से खोलने की ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के साथ ही पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में बंद किए गए सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन टूरिज्म इंडस्ट्री के लोगों और उमर अब्दुल्ला की चुनी हुई सरकार की गंभीर मांगों के बाद अब आम लोगों और पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं. उपराज्यपाल कार्यालय ने एक्स पर किया पोस्ट उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की. पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, ‘व्यापक सुरक्षा समीक्षा और उच्च स्तरीय बैठक के बाद मैंने कश्मीर और जम्मू डिविजन के कई पर्यटन स्थानों को दोबारा खोलने का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।