एनशॉर्ट्स
‘न तो फ्री, न फेयर…’ भारत-न्यूजीलैंड FTA पर सियासी घमासान, विदेश मंत्री उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में संपन्न हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर न्यूजीलैंड की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. देश के विदेश मंत्री और न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी के नेता विंस्टन पीटर्स ने इस समझौते का कड़ा विरोध करते हुए इसे 'न तो मुक्त और न ही न्यायसंगत' करार दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यह समझौता न्यूजीलैंड के लिए एक 'खराब सौदा' है, जिसमें देश ने ज्यादा रियायतें दे दी हैं, लेकिन बदले में ठोस फायदे नहीं मिले. ‘न्यूजीलैंड के लिए खराब सौदा’सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक विस्तृत पोस्ट में विंस्टन पीटर्स ने कहा कि उनकी पार्टी न्यूजीलैंड फर्स्ट इस समझौते का 'अफसोस के साथ विरोध' करती है. उनका आरोप है कि इस FTA में इमिग्रेशन और निवेश के मोर्चे पर गंभीर रियायतें दी गई हैं, जबकि बदले में न्यूजीलैंड को खासकर उसके प्रमुख निर्यात क्षेत्रों में अपेक्षित लाभ नहीं मिला. डेयरी किसानों को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।