एनशॉर्ट्स
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेटी आराध्या संग वेकेशन पर रवाना हुए अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय, कपल के अंदाज पर फिदा हुए फैंस
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के कुछ टाइम पहले तलाक के रूमर्स फैल गए थे. हालांकि ये जोड़ा इन सभी अफवाहों को ठेंगा दिखाते हुए लगातार पब्लिकली स्पॉट हो रहा है. हाल ही में बेटी आराध्या के स्कूल के एनुअल फंक्शन को साथ अटैंड करने के बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी लाडली संग मंगलवार सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. तीनों क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बाहर रवाना हुए हैं. इनकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ब्लैक आउटफिट में नजर आए ऐश-अभिषेक और आराध्याबता दें एयरपोर्ट पर अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन तीनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए. इस दौरान अभिषेक ने ब्लैक हुडी के साथ ब्लैक कैप लगाई थी और वे डैशिंग लग रहे थे. वहीं ऐश्वर्या राय ऑल ब्लैक लुक में स्टाइलिश दिखीं. वे इस दौरान अपने सिग्नेचर हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करती नजर आईं. वहीं आराध्या बच्चन ब्लैक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।