0 1 min 3 mths
नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
एनशॉर्ट्स
नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
नोएडा में एक चलती गाड़ी में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत यह रही कि घटना के समय चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. मामला थाना सेक्टर 20 इलाके के सेक्टर 17 के पास का है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम सेक्टर-18 और सेक्टर 16 की तरफ जाने वाले रोड पर मेट्रो लाइन के नीचे सेक्टर 17 के सामने एक स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई. घटना के समय गाड़ी के अंदर चालक मौजूद था. लेकिन समय रहते चालक किसी तरह बाहर निकल गया, हालांकि कुछ मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी बीच सड़क पर धु-धुकर पूरी तरह जल गई.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.