Sports
ना स्पिनर चले और ना बल्लेबाजों ने दिया साथ, कोलंबो में पाकिस्तान की शर्मनाक हार; टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 8-1 की बढ़त
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी और बढ़त को 8-1 पर पहुंचा दिया. श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह भारत के लिए एकतरफा जीत रही, लेकिन मैच से पहले माहौल बिल्कुल अलग ही नजर आ रहा था. ऐसा लग रहा था कि मैच में पाकिस्तान की तरफ से (खासकर स्पिन डिपार्टमेंट से) भारत को कड़ी चुनौती पेश की जाएगी. पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों और तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी इस बात पर जोर दिया था कि पाकिस्तान के स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेंगे. आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले तीन मुकाबले खेले गए थ, जिसमें स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला था. वहीं भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कंडीशन भी स्पिनरों के पक्ष में थी. पाकिस्तान ने कंडीशन को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग 11 में 5 स्पिनर शामिल किए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।