एनशॉर्ट्स
'दुश्मनों में भय…' AI कंट्रोल्ड, इलेक्ट्रिक रेल गन और क्रूज मिसाइलों से लैस अमेरिका ले आया ट्रंप क्लास वॉरशिप
वेनेजुएला से तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (22 दिसंबर) को नेवी के लिए नए ट्रंप क्लास बेड़े का ऐलान किया और उन्हें बेस्ट वॉरशिप (युद्धपोत) बताया. फ्लोरिडा के मार-ए-लागो स्थित रिसॉर्ट से ट्रंप ने जहाजों की नई सीरीज के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि ये वॉरशिप अमेरिकी सैन्य वर्चस्व को बनाए रखने और दुनियाभर में अमेरिका के दुश्मनों में भय पैदा करने में मदद करेंगे. ट्रंप क्लास वॉरशिप की तस्वीरों से घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे इनके डिजाइन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. ये ट्रंप क्लास के वॉरशिप नौसेना के लिए नई 'गोल्डन फ्लीट' का हिस्सा होंगे. ट्रंप ने बताई वॉरशिप की खासियतडोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नेवी मेरे साथ मिलकर इन जहाजों के डिजाइन को लीड करेगी, क्योंकि मैं कला का बहुत बड़ा फैन हूं. ये नए युद्धपोत हाईटेक तोपों, मिसाइलों, हाइपरसोनिक हथियारों, इलेक्ट्रिक रेल गन, क्रूज मिसाइलों से लैस होंगे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।