एनशॉर्ट्स
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और हवा भी दमघोंटू, 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, जानें कैसे रुके ट्रेन के पहिए
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को लोगों की सुबह एक बार फिर घने स्मॉग और कोहरे की चादर के साथ हुई. गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में जीरो विजिबिलिटी रही. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुबह के समय हालात बेहद खराब रहे. IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर, उड़ानें प्रभावितभारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सुबह 8:00 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सामान्य विजिबिलिटी महज 50 मीटर दर्ज की गई. घने कोहरे के चलते अब तक 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है और कम से कम 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, अधिकारियों ने बताया. राजधानी में हवा ‘गंभीर’ श्रेणी मेंइस बीच राजधानी की वायु गुणवत्ता और बिगड़ गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ‘समीयर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 414 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।