0 1 min 1 mth
तारिक रहमान के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए यूनुस ने भेजा न्योता, फिर भी शामिल नहीं होंगे PM मोदी, जानें वजह
एनशॉर्ट्स
तारिक रहमान के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए यूनुस ने भेजा न्योता, फिर भी शामिल नहीं होंगे PM मोदी, जानें वजह
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार (17 फरवरी 2026) को बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के नये मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे. इस बीच मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. बांग्लादेश क्यों नहीं जाएंगे पीएम मोदी? बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी यूएनबी ने नई दिल्ली के एक राजनयिक सूत्र के हवाले से बताया, 'हमें प्रोफेसर यूनुस से निमंत्रण मिला है.' उन्होंने बताया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट इस महीने की 16 से 20 तारीख तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. इसमें भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित करीब 20 राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी एक ही समय पर करेगा. इससे यह संकेत मिलता है कि पीएम मोदी के बांग्लादेश जाने की संभावना कम है. पीएम मोदी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.