एनशॉर्ट्स
ट्रंप को सता रहा पुतिन-जिनपिंग से डर? 33 साल बाद न्यूक्लियर टेस्ट करेगा अमेरिका, क्यों लिया ये फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रक्षा मंत्रालय पेंटागन को तुरंत परमाणु हथियारों की टेस्टिंग शुरू करने का आदेश दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका को रूस और चीन के बराबर स्तर पर परमाणु परीक्षण करने की जरूरत है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “दूसरे देशों की टेस्टिंग को देखते हुए मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर को निर्देश दिया है कि अमेरिका अपने परीक्षण जल्द शुरू करे.” गौरतलब है कि अमेरिका ने आखिरी बार 23 सितंबर 1992 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था, जिसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश ने भूमिगत परमाणु परीक्षणों पर रोक लगा दी थी. ट्रंप के इस आदेश की टाइमिंग को लेकर उठे सवाल ट्रंप के इस आदेश की टाइमिंग को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने ठीक एक दिन पहले दक्षिण कोरिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी. वहीं, रूस ने हाल ही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।