एनशॉर्ट्स
ज्ञानपीठ से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, रायपुर एम्स में थे भर्ती, 89 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. रायपुर AIIMS ने बताया कि उन्होंने मंगलवार (23 दिसंबर 2025) की शाम करीब 4:58 बजे आखिरी सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 1 नवंबर को विनोद कुमार शुक्ल से बात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था. सांस से जुड़ी समस्या के बाद एम्स में भर्ती कराया गया न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विनोद कुमार शुक्ल के बेटे शाश्वत शुक्ल ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें इस महीने की दो तारीख को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. विनोद शुक्ल के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा शाश्वत और एक बेटी हैं. शाश्वत ने बताया कि शुक्ल के पार्थिव शरीर को पहले उनके निवास स्थान ले जाया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार के संबंध में जल्द ही जानकारी दी जाएगी.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।