0 1 min 3 mths
‘जलाने से किताबें चंद, कभी इतिहास नहीं मरता...’, बिहार यात्रा के बाद शशि थरूर ने नालंदा यूनिवर्सिटी पर लिखी कविता
एनशॉर्ट्स
‘जलाने से किताबें चंद, कभी इतिहास नहीं मरता…’, बिहार यात्रा के बाद शशि थरूर ने नालंदा यूनिवर्सिटी पर लिखी कविता
कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर हाल ही में नालंदा साहित्य महोत्सव में भाग लेने के लिए बिहार के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय, बिहार म्यूजियम समेत राज्य के कई ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया और उनकी सराहना भी की. नालंदा विश्वविद्यालय की यात्रा के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को इसको लेकर एक कविता भी लिखी. अपनी कविता के जरिए थरूर ने नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नालंदा यूनिवर्सिटी में आठवीं शताब्दी तक ज्ञान की धारा बहती थी. शशि थरूर ने नालंदा पर लिखी कविता की साझा शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को एक पोस्ट में नालंदा पर लिखी कविता को शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'नालंदा! गज़ब इतिहास है अपना, गज़ब बीता ज़माना था, सारी दुनिया के लोगों का, यहां तब आना

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.