एनशॉर्ट्स
घना कोहरा, पारा डाउन…4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें यूपी-दिल्ली और बिहार में कैसा रहेगा मौसम
देशभर में इस समय भयंकर ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत में जहां शीतलहर और घने कोहरे से लोग परेशान है तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने आज (24 दिसंबर) 4 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा इन राज्यों में 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के मुताबिक 25 दिसंबर से दिल्ली में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. 24-25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है. सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. यूपी में ठंड का कहरयूपी में ठंड का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।