0 1 min 2 mths
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
एनशॉर्ट्स
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
पाकिस्तान में इस वक्त पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है. उन्होंने भरी संसद में ये कह दिया कि अमेरिका ने पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया और फिर फेंक दिया. उनका कहना है कि अमेरिका का साथ देना पाकिस्तान को भारी पड़ा, जिसका खामियाजा वह आज तक भुगत रहा है. पाकिस्तान में आए दिन हो रहे हमलों को लेकर उन्होंने यह बात कही है. पाकिस्तानी जर्नलिस्ट आरजू काजमी ने उनके बयानों को सही ठहराया है और कहा कि पाकिस्तान ने डॉलर्स लेकर अमेरिका के लिए काम किया है, कोई दहशतगर्दी के खिलाफ जंग नहीं लड़ी, जिसका हम क्रेडिट लेते रहते हैं. आरजू काजमी ने मजाकिया अंदाज में ख्वाजा आसिफ को यह सलाह भी दी है कि वह बाथरूम न जाएं और पानी से बचें क्योंकि ऐसा बयान देने के बाद वह भी बाथरूम में गिर सकते हैं. पाकिस्तान

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.