0 1 min 4 mths
एनशॉर्ट्स
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर…', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के उस बयान पर हैरानी जताई है, जिसमें उन्होंने राज्य में नशीली दवाओं की तस्करी से कमाए गए रुपयों से बनाई गई इमारतों पर बुलडोजर एक्शन लेने की बात कही थी.  बिना विधिवत प्रक्रिया के घरों को गिराना गैरकानूनी- चिदंबरम देश के पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस बुलडोजर न्याय के खिलाफ है. उन्होंने कर्नाटक सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह घरों को गिराने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के नजरिए के खिलाफ जाकर 'अवैध मार्ग' न अपनाएं. कांग्रेस सांसद ने लिखा, 'कर्नाटक के गृहमंत्री के उस बयान से मैं चिंतित हूं जिसमें उन्होंने कहा है कि ड्रग तस्करों के घरों को गिराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. मुझे उम्मीद है कि यह रिपोर्ट गलत है. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि विधिवत प्रक्रिया

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.