एनशॉर्ट्स
'ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात…', सिडनी गोलीबारी को लेकर इस्लामिक स्टेट का बयान, पर अटैक की नहीं ली जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलिया में 14 दिसंबर 2925 को सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हुई तो कई अन्य घायल हैं. पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि हमलावरों की सोच इस्लामिक स्टेट (ISIS) से प्रभावित थी. उन्होंने कहा कि इस आतंकी संगठन से जुड़ी कट्टर सोच ने उन्हें कट्टरपंथी बना दिया था. सिडनी में हनुक्का उत्सव के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर अब ISIS ने बड़ा बयान दिया है. ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात: ISIS रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने को सिडनी में बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी को 'गर्व की बात' बताया. ISIS ने गुरुवार (18 दिसंबर 2025) को हनुक्का उत्सव के दौरान हुए हमले के संबंध में अपने टेलीग्राम चैनल पर एक लेख में ये बातें कही है. हालांकि ISIS ने गोलीबारी की जिम्मेदारी नहीं ली. हेट स्पीच पर सख्त कानून लाएगी आस्ट्रेलिया की सरकार ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।