0 1 min 1 mth
ऑक्शन में 6 टीमों ने खर्च किए करोड़ों, दिग्गजों पर जमकर बरसा पैसा; जानें किसे मिली कितनी रकम
Sports
ऑक्शन में 6 टीमों ने खर्च किए करोड़ों, दिग्गजों पर जमकर बरसा पैसा; जानें किसे मिली कितनी रकम
दिल्ली में रविवार को 6 टीमों ने मिलकर लीजेंड्स लीग क्रिकेट के चौथे सीजन के लिए 97 खिलाड़ियों पर बोली लगाई. सभी टीमों ने अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को स्क्वॉड का हिस्सा बनाने की कोशिश की. नीलामी में सभी टीमों ने मिलकर 30.56 करोड़ रुपये की रकम खर्च की. ऑक्शन 16 फरवरी को समाप्त हुआ.  ऑक्शन में बिकने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में हरभजन सिंह, क्रिस गेल, दिनेश कार्तिक, मार्टिन गुप्टिल, सुरेश रैना, इरफान पठान, पीयूष चावला, रॉस टेलर, कार्लोस ब्रैथवेट जैसे कई स्टार शामिल रहे. ऑक्शन समाप्त होने के बाद भी टीमों के पास 9 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है, जिससे टीमें और खिलाड़ियों को डायरेक्ट साइन करके अपने स्क्वॉड का हिस्सा बना सकती हैं. वहीं नीलामी में दिग्गजों के लिए जमकर बोली लगाई गई.  सभी फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वॉड को बैलेंस रखने की कोशिश की है. खिलाड़ियों को इस तरह से खरीदा गया है कि टीम में बल्लेबाज, गेंदबाज,

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.