एनशॉर्ट्स
एशिया कप जीतने पर पाकिस्तान को मिली बंपर प्राइज मनी, पाक PM ने की पैसों की बारिश; रकम होश उड़ा देगी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को U19 एशिया कप चैंपियन टीम के सदस्यों के लिए 10-10 मिलियन रुपये (पीकेआर) के विशेष नकद पुरस्कार की घोषणा की. पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए फाइनल में आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. नगद ईनामी राशि की घोषणा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस्लामाबाद में टीम और अधिकारियों के लिए रखे गए एक रिसेप्शन में की. उन्होंने टीम के प्रदर्शन की तारीफ भी की. टीम के मेंटर और मैनेजर सरफराज अहमद ने रिसेप्शन के बाद मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी को 10 मिलियन (लगभग 36,000 अमेरिकी डॉलर) का नकद इनाम देने की घोषणा की है. हर खिलाड़ी को मिले 1-1 करोड़ रुपये पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी के लिए 1-1 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी रुपए) ईनामी राशि की घोषणा की, भारतीय करेंसी में देखें तो हर खिलाड़ी को करीब 32 लाख रुपये मिले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।