एनशॉर्ट्स
एपस्टीन को लेकर कांग्रेस ने हरदीप पुरी को घेरा तो BJP ने कपिल सिब्बल पर लगाया ये आरोप, राहुल गांधी से मांगा जवाब
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) की ओर से घोषित यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादित फाइलों में नाम सामने आने को लेकर भारत में राजनीतिक हलचल मची हुई है. एपस्टीन फाइलों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के बाद जहां संसद में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है. वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (14 फरवरी, 2026) को इसी मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल पर आरोप लगाते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है. भाजपा ने कपिल सिब्बल को लेकर राहुल गांधी से मांगा जवाब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया कि साल 2010 में अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल को यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन की ओर से वित्त पोषित एक पुरस्कार मिला था. भाजपा ने कपिल सिब्बल को मिले पुरस्कार के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।