एनशॉर्ट्स
'एक ही परिवार के नाम पर योजनाएं, उनकी ही मूर्तियां, सरदार पटेल को भी…', लखनऊ में PM मोदी का कांग्रेस पर अटैक | 10 बड़ी बातें
25 दिसंबर 2025 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे. यहां उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्धाटन किया. इस दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने भेदभाव की राजनीति की. कांग्रेस ने कभी महापुरुषों को महत्व नहीं दिया, जो उन्हें बीजेपी की सरकार में मिला है. आजादी के बाद सिर्फ एक ही परिवार की चर्चा होती थी. 1. एक ही परिवार के नाम से योजनाएं पनपी थीं PM मोदी ने कहा, 'हमें ये नहीं भूलना है कि आजादी के बाद अच्छे काम को एक ही परिवार के नाम से योजना पनपी. एक ही परिवार, उनकी ही मूर्तियां, यही सब चला. भाजपा ने देश को इस प्रवृति से बाहर निकाला है. भाजपा हर किसी के योगदान को अवसर दे रही है. कोई नहीं भूल सकता है कि बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत को मिटाने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।