एनशॉर्ट्स
आसियान-प्लस देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने मलेशिया पहुंचे राजनाथ सिंह, क्या US के रक्षा सचिव से होगी मुलाकात?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका समकक्ष पीट हेगसेथ का आमना-सामना हो सकता है. आसियान-प्लस देशों के रक्षा मंत्रियों के 12वें शिखर सम्मेलन का मौका है, जिसमें राजनाथ और हेगसेथ, दोनों हिस्सा ले रहे हैं. आसियान प्लस देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच गए हैं. शनिवार (1 नवंबर, 2025) को राजनाथ सिंह खुद, ADMM (आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग)-प्लस के 15 वर्षों पर चिंतन और भविष्य की रूपरेखा विषय पर आयोजित मंच को संबोधित करेंगे. ADMM-प्लस की 12वीं बैठक खास बात ये है कि अमेरिकी रक्षा सचिव (मंत्री) पीट हेगसेथ भी एडीएमएम-प्लस में हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि, ये साफ नहीं है कि राजनाथ सिंह और हेगसेथ के बीच कोई मुलाकात संभव है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में खटास
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।