0 1 min 1 mth
अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला! सीरिया में ISIS पर US का बड़ा अटैक, कई ठिकाने तबाह
एनशॉर्ट्स
अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला! सीरिया में ISIS पर US का बड़ा अटैक, कई ठिकाने तबाह
अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के ठिकानों पर अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने 'ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक' के तहत चल रहे अभियान का नया वीडियो और जानकारी जारी की है. यह कार्रवाई दिसंबर में पलमायरा में हुए हमले के बाद शुरू की गई, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी इंटरप्रेटर की मौत हो गई थी. अमेरिका ने साफ कहा है कि अपने सैनिकों पर हमले का जवाब सख्ती से दिया जाएगा. पलमायरा हमले के बाद शुरू हुआ अभियानसेंटकॉम के मुताबिक यह ऑपरेशन 19 दिसंबर 2025 को शुरू किया गया था. 13 दिसंबर को पलमायरा में एक हमलावर ने गोलीबारी की थी. हमलावर को हाल ही में सीरियाई सुरक्षा बलों में भर्ती बताया गया था और उसके चरमपंथी संगठनों से जुड़े होने की बात सामने आई थी. हमले के बाद उसे मौके पर ही मार गिराया गया था. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.