0 1 min 3 mths
अमेरिकी रिपोर्ट देखकर भड़का चीन, भारत को बताया 'क्लोज पार्टनर', बोला- 'तीसरे देश को...'
एनशॉर्ट्स
अमेरिकी रिपोर्ट देखकर भड़का चीन, भारत को बताया 'क्लोज पार्टनर', बोला- 'तीसरे देश को…'
भारत-चीन संबंधों को लेकर अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) की हालिया रिपोर्ट से चीन भड़क गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन भारत के साथ एलएसी पर तनाव कम होने का लाभ उठाकर द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करना चाहता है और अमेरिका-भारत संबंधों को और अधिक मजबूत होने से रोकना चाहता है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने गुरुवार (25 दिसंबर) को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि चीन अपनी राष्ट्रीय रक्षा नीति को लेकर पेंटागन की टिप्पणियों का विरोध करता है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखता है. लियान से जब पूछा गया कि क्या चीन विवादित सीमा क्षेत्रों में भारत के साथ तनाव कम होने का फायदा उठाकर अमेरिका- भारत संबंधों को रोकने की कोशिश करेगा? इस पर उन्होंने कहा कि चीन भारत के साथ संबंधों को विकसित करने पर जोर देता है

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.