0 1 min 1 mth
'अब अमेरिका बताए कि उसे ये डील करनी है या नहीं', ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया ये ऑफर
एनशॉर्ट्स
'अब अमेरिका बताए कि उसे ये डील करनी है या नहीं', ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया ये ऑफर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूक्लियर डील को लेकर बार-बार ईरान को धमकी दे रहे हैं. इस बीच ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने अमेरिका के सामने शर्त रखी है. उन्होंने कहा कि तेहरान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ परमाणु समझौते के लिए तैयार हो जाएगा, अगर वशिंगटन ईरान पर से प्रतिबंध हटाने पर चर्चा करने को तैयार हो. ईरान और अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में ओमान में वार्ता के लिए साथ आए थे और मंगलवार (17 फरवरी 2026) को दोनों को जिनेवा में फिर से बातचीत के टेबल पर लौटेंगे.  ईरान ने अमेरिका के सामने रखी ये शर्त बीबीसी को दिए इंटरव्यू में ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा, 'अब गेंद अमेरिका के पाले में है. उन्हें ये साबित करना है कि वे डील करना चाहते हैं या नहीं. अगर वे इसे लेकर गंभीर हैं तो मुझे यकीन है कि हम समझौते की ओर बढ़ेंगे.'

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.