0 1 min 4 mths
News
अगर ऐसा हो तो विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का 100 शतकों वाला रिकॉर्ड, दिग्गज ने की भविष्यवाणी
विराट कोहली को लेकर चर्चा होती रहती है कि क्या वह 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. वह टेस्ट और टी20 से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं, अब सिर्फ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जैसा फॉर्म दिखाया है, उससे उम्मीद जागी है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक भी पूरे कर सकते हैं और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. इस चर्चा के बीच दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय दी है, उनके अनुसार अगर ऐसा हो तो कोहली इस आंकड़े तक पहुंच सकते हैं. विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा अच्छा नहीं रहा था, वह 2 मैचों में लगातार 'डक' आउट हुए थे . हालांकि तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, इस शानदार फॉर्म को उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों मैचों में जारी रखा. कोहली ने रांची ओडीआई में 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. विराट कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था. सचिन ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं. रायपुर में खेले गए दूसरे ओडीआई में शतक जड़कर कोहली के वनडे शतकों की संख्या 53 हो गई है. सचिन के रिकॉर्ड पर क्या बोले सुनील गावस्कर विराट कोहली ने तीसरे वनडे में 65 रनों की नाबाद पारी खेली, और अगर लक्ष्य बड़ा होता तो यकीनन कोहली का 54वां वनडे शतक देखने को मिलता. अगर ऐसा होता तो ये कोहली का 85वां इंटरनेशनल शतक होगा. दिग्गज सुनील गावस्कर

यह सामग्री स्वचालित रूप से जोड़ी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.