एनशॉर्ट्स
'अगर ऐसा हुआ तो नहीं करेंगे बर्दाश्त', पाकिस्तान का CDF बनते ही आसिम मुनीर ने कसी शहबाज शरीफ की नकेल!
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में जब आसिम मुनीर को सीडीएफ बनाए जाने के लिए संविधान संशोधन किया गया तो ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अब देश में सेना की मनमर्जी खुलकर चलेगी. मुनीर के सीडीएफ बनने के बाद ये अटकलें सच होती दिखाई दे रही हैं. सीडीएफ पद संभाले आसिम मुनीर को अभी कुछ ही दिन हुए हैं और पाकिस्तान आर्मी ने शहबाज शरीफ सरकार को चेतावनी भी दे दी है. पाकिस्तानी सेना के टॉप अधिकारियों ने बुधवार (25 दिसंबर 2025) को चेताया कि वे राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने वाले किसी भी राजनीतिक हितों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) में सेनाध्यक्ष और रक्षा बलों के प्रमुख सीडीएफ असीम मुनीर की अध्यक्षता में 273वें कोर कमांडरों के सम्मेलन के दौरान यह चेतावनी दी गई. पाकिस्तानी नेताओं को सेना ने दी चेतावनी सेना ने एक बयान में कहा कि बैठक में मौजूदा आंतरिक और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।