एनशॉर्ट्स
Haryana Voter List: ब्राजीलियाई महिला बोलीं- ' मैं राहुल गांधी को नहीं जानती, कभी भारत नहीं गई, यह AI का पागलपन'
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया. उन्होंने कहा कि हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में एक ही महिला की फोटो 22 बार अलग-अलग नामों से दर्ज है. राहुल गांधी के मुताबिक वह महिला हरियाणा में 10 बूथों पर 22 बार वोट दे चुकी है. उसके नाम हैं सीमा, स्वीटी, रश्मि, विमला, सरस्वती. हैरानी की बात ये कि फोटो में दिखने वाली महिला ब्राजील की है. उन्होंने इसे केंद्र की गड़बड़ी बताया और चुनाव आयोग पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया. इस आरोप के बाद जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उसमें दिखाई देने वाली महिला का नाम लारिसा नेरी है. वह ब्राजील के बेलो होरिज़ोंटे शहर की रहने वाली हैं, जो पेशे से एक हेयरड्रेसर हैं. लारिसा ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि जब मैंने अपनी फोटो भारतीय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।