एनशॉर्ट्स
Haq Box Office Collection Day 7: ‘हक’ हिट हुई या फ्लॉप? सात दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
ऐतिहासिक शाह बानो केस से इंस्पायर ‘हक’ इस साल की सबसे चर्चित कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. यह फिल्म अपने पति द्वारा अन्याय सहने के बाद न्याय की तलाश में एक महिला की इमोशनल और कानूनी लड़ाई पर बेस्ड है. अपने सेंसेटिव सब्जेक्ट और स्टार कास्ट के दमदार अभिनय के साथ, ‘हक़’ ने रिलीज के बाद यूं तो खूब तारीफ पा ली है लेकिन ये धमाकेदार कमाई करने से चूक गई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘हक’ ने 7वें दिन कितना किया कलेक्शन? इमरान हाशमी और यामी गौतम की ‘हक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं. इस दौरान इस फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव देखा गया है. वहीं हैरानी की बात ये है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद ‘हक’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई है
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।