एनशॉर्ट्स
Happy Patel Announcement: आमिर खान ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, ये होंगे लीड एक्टर्स
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ फिल्में प्रोड्यूस भी करते हैं. आमिर खान आखिरी बार फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आए थे. अब उन्होंने नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. आमिर खान की इस फिल्म का नाम हैप्पी पटेल है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके आमिर ने इसकी अनाउंसमेंट की है. आमिर ने फिल्म की अनाउंसमेंट बड़े ही मजेदार अंदाज में की है. इस फिल्म में वीर दास और मोना सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म को वीर दास ने ही डायरेक्ट किया है. ये एक स्पाइ-थ्रिलर फिल्म है. जिसे देखकर खुद आमिर काफी इंप्रेस हो गए हैं. मजेदार अंदाज में की अनाउंसमेंट वीडियो में आमिर खान, वीर दास से पूछते नजर आते हैं कि आखिर वो फिल्म में एक्शन, रोमांस और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।