एनशॉर्ट्स
Explained: 2,050 महिलाओं में कैंसर बनने से रोका, डॉक्टर्स से कई गुना तेज बीमारियों को पकड़ रहा, कैसे AI इलाज में वरदान बन गया?
एक तरफ जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI नौकरियों और बच्चों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसी AI ने महाराष्ट्र में 1040 महिलाओं के गर्भाश्य कैंसर का पता लगा लिया. डॉक्टरों का कहना है कि AI की वजह से बीमारी का बहुत पहले ही पता चल गया, इसलिए यह सभी स्वस्थ हो जाएंगी. ABP एक्सप्लेनर में समझते हैं कि कैसे AI कैंसर समेत अन्य बीमारियों में वरदान साबित हो रहा, AI की जांच का तरीका क्या है और यह कितना कामयाब है… सवाल 1- कैसे मेडिकल फील्ड में AI वरदान साबित हो रहा है?जवाब- AI एक ऐसी तकनीक है जो कंप्यूटर को इंसान की तरह सोचना, सीखना और फैसला लेना सिखाती है. यह लाखों-करोड़ों मेडिकल डेटा, जैसे एक्स-रे, ब्लड रिपोर्ट्स, जेनेटिक इन्फॉर्मेशन और मरीजों के इतिहास को सेकेंड्स में एनालाइज कर लेता है. उदाहरण से समझें कि एक डॉक्टर को एक मरीज की रिपोर्ट देखने में घंटों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।