एनशॉर्ट्स
Explained: 20 हजार साल पुरानी दोस्ती खत्म! डॉग्स क्यों बन रहे इंसानों के 'कातिल', भेड़ियों से वफादार कुत्ते बनने की कहानी क्या?
23 नवंबर को दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में पिटबुल डॉग ने 6 साल के बच्चे पर हमला कर के जख्मी कर दिया. घटना के CCTV में पिटबुल से बचने के लिए बच्चा दौड़ता है, लेकिन पिटबुल उसे गिरा देता है और दाहिना कान काटकर अलग कर देता है. हैरत की बात है कि जो जानवर 20 हजार साल पहले से इंसानों का वफादार दोस्त रहा है, अब वही सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है. जी हां… सही सुना आपने. इंसानों और कुत्तों की दोस्ती हजारों सालों पुरानी है, तब कुत्ते, भेड़िया हुए करते थे. ABP एक्सप्लेनर में समझते हैं कि भेड़िये से कुत्ते कैसे बने, इंसानों और कुत्तों की दोस्ती की दास्तां क्या और अब दुश्मनी क्यों बढ़ रही है… सवाल 1- भेड़ियों का ट्रांसफॉर्मेशन कैसे हुआ, जो वह कुत्ते बन गए?जवाब- साइंटिफिक अमेरिकन की रिसर्च रिपोर्ट 'हाउ वोल्फ बिकम डॉग' के मुताबिक, करीब 45 हजार साल पुरानी बात है,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।