एनशॉर्ट्स
Explained: हंसी-मजाक में न लें मोटापा, सालाना 28 लाख मौतें, पुरुष-महिलाओं में बांझपन की जड़ भी यही, मोटा होना कितना खतरनाक?
मान लीजिए आपका एक दुश्मन है जो चुपके से आपकी जिंदगी में घुस आता है, नाम है मोटापा. यह न तो मास्क पहनता है और न बंदूक लहराता है, लेकिन धीरे-धीरे आपकी सेहत और खुशियां बर्बाद करके मौत की खाई में धकेल देता है. दुनिया में करोड़ों लोग इसे सीरियस नहीं लेते, लेकिन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल 28 लाख मौतें मोटापे से होती हैं. ABP एक्सप्लेनर में समझते हैं कि कैसे मोटापा बढ़ रहा है, यह किन बीमारियों की वजह है और इसपर कंट्रोल क्यों नहीं होता है… सवाल 1- मोटा तो हर कोई है, लेकिन मोटापा क्या और कितनी तरह का होता है?जवाब- WHO की 2025 फैक्ट शीट के मुताबिक, मोटापा एक क्रॉनिक बीमारी है जहां बॉडी में चर्बी इतनी ज्यादा जमा हो जाती है कि सेहत पर सीधा हमला बोल देती है. इसे चेक करने का आसान तरीका है बॉडी मास इंडेक्स (BMI).
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।