एनशॉर्ट्स
Explained: शादी से पहले फिदायीन बना डॉ. उमर! मां से DNA मैच, पूरी कहानी क्या, दिल्ली धमाके के लिए 'व्हाइट कॉलर मॉड्यूल' क्यों?
दिल्ली में लाल किला के पास जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ था, उसे डॉ. उमर नबी ही चला रहा था. उमर का DNA उसकी मां के DNA से मैच हो गया है. जांच टीमों को कार से उमर के दांत, हड्डियां, खून लगे कपड़े के टुकड़े और पैर का हिस्सा मिला था, जो स्टेयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंसा था. अब तक इस मामले में कुल 12 आतंकियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से 6 आतंकी डॉक्टर हैं. यानी अब भारत में 'व्हाइट कॉलर टेरर' पैर पसार रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई सोच भी नहीं सकता कि जान बचाने वाले डॉक्टर ही आतंक के पनाहगार निकलेंगे. तो आइए ABP एक्सप्लेनर में समझते हैं कि कौन है कार में खुद को उड़ाने वाला डॉ. उमर, दिल्ली धमाके के लिए डॉक्टरों को ही क्यों चुना गया और 'व्हाइट कॉलर टेरर' के पीछे किसका हाथ… सवाल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।