एनशॉर्ट्स
EXPLAINED: न्यूयॉर्क में ईसाई आबादी ने क्यों चुना मुस्लिम मेयर, ट्रंप की धमकी के बावजदू कैसे जीते जोहरान ममदानी, भारतीयों को सीख क्या?
दुनिया में कभी न सोने वाला शहर न्यूयॉर्क. जहां सपने बिकते हैं और संघर्ष जीते जाते हैं. 4 नवंबर को जब मतजान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगीं, तो ये शहर अपना 111वां मेयर चुन रहा था. नतीजे आते ही एक नाम गूंज उठा- जोहरान क्वामे ममदानी. 34 साल के इस युवा विधायक ने न सिर्फ पूर्व गवर्नर एंड्रूयू कुओमो को हराया, बल्कि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लिवा को भी पीछे छोड़ दिया. जोहरान दुनिया के सबसे बड़े और रईस शहर के पहले मुस्लिम मेयर बने. जोहरान बहुधार्मिक हैं, यानी पिता महमूद ममदानी मुसलमान, मां मीरा नायर हिंदू और पत्नी कायला सैंटोसुओसो अमेरिकी ईसाई हैं. इसलिए जोहरान ने मेयर चुनाव जीतकर भारत को बड़ी सीख दी है. तो आइए ABP एक्सप्लेनर में समझते हैं कि ईसाई-यहूदियों के शहर का मुसलमान मेयर कैसे बना, न्यूयॉर्क का मेयर बनना कितनी बड़ी बात और जोहरान की जीत से भारत को क्या सीख… सवाल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।