0 1 min 2 hrs
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
Politics
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान… साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
भारतीय राजनीति में कुछ नेता अपनी पार्टी के पर्याय बन जाते हैं. उनकी आवाज पार्टी की आवाज हो जाती है, उनके नाम से पार्टी की पहचान होती है, लेकिन सत्ता का खेल कातिलनुमा होता है. एक दिन अचानक उन्हें किनारे कर दिया जाता है. ये कहानियां सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि गठबंधन, परिवार, गुटबाजी और 'नए चेहरों' की भूख की कहानियां हैं. राघव चड्ढा, आरसीपी सिंह हों या संजय जोशी.. ये नेता भी कभी पार्टी के 'अनमोल रत्न' थे. एक्सप्लेनर में समझते हैं कि कैसे यह 'पुराना सामान' बन गए… राघव चड्ढा- AAP: दिल्ली मॉडल का चेहरा, 2026 में अचानक हटा दिया गया राघव चड्ढा AAP के सबसे चमकदार चेहरों में से एक थे. 2022 में वे पंजाब से राज्यसभा सांसद बने, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, बजट पर तीखे सवाल पूछे और केजरीवाल की 'अरविंद केजरीवाल' इमेज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया, लेकिन 2 अप्रैल 2026 को AAP ने अचानक चौंकाने

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.